औरंगाबाद में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ममेरी साली से प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप

Aurangabad News: विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला। मायके पक्ष का आरोप- ममेरी साली से प्रेम-प्रसंग में की हत्या, साक्ष्य मिटाने के लिए शव का अंतिम संस्कार किया।

औरंगाबाद में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ममेरी साली से प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप

बिहार के औरंगाबाद जिले में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। खबर है कि घटना के बाद ससुराल वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जैसे ही पुलिस को इस मामले की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत जांच के लिए एक टीम तैनात कर दी। यह घटना हसपुरा थाना क्षेत्र के टाल गांव की है, जहां मृतिका की पहचान संतोष राम की 30 वर्षीय पत्नी कोमल कुमारी के रूप में हुई है।


2017 में हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार, कोमल कुमारी की शादी 2017 में टाल गांव निवासी संतोष राम के साथ हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। शादी के बाद दंपति की चार पुत्रियां हुईं, जिनके नाम अश्मिता, श्वेता, सनीता और आदिती हैं। लेकिन मां की अचानक मौत के बाद चारों बच्चियों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Ads


यह भी पढ़े: दहेज के लिए विवाहिताा की बेरहमी से हत्या, सबूत मिटाने के लिए ससुराल वालों ने जलाया शव


ममेरी साली से प्रेम-प्रसंग में हुई हत्या 

मृतिका का मायका गोह थाना क्षेत्र के पेमा गांव में था। कोमल के परिवार वालों का कहना है कि संतोष राम का अपनी ही एक ममेरी साली के साथ अवैध प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच घर में अक्सर लड़ाई झगड़ा होता रहता था। परिजनों ने यह दावा किया है कि संतोष राम इसी प्रताड़ना को लेकर वर्ष 2024 में जेल भी गया था।


साक्ष्य मिटाने के लिए श्मशान घाट पर जलाया शव

मृतका के भाई गुपेश्वर राम का कहना है कि इस बार भी मेरी बहन के साथ बुरी तरह मारपीट की गई है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है और साक्ष्य मिटाने की नीयत से ससुराल वालों ने पुलिस या मायके पक्ष को बिना सूचना दिए शव का गांव के एक श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।

Ads


यह भी पढ़े: राशन लाने के विवाद में पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या, रॉड से पीटकर उतारा मौत के घाट


पुलिस जांच में जुटी 

हसपुरा थाना पुलिस ने मृतका के भाई के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है, जिसमें पति संतोष राम, सास, ससुर और देवर समेत परिवार के अन्य सदस्यों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। इस मामले को गंभीरता से देखते हुए पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।