औरंगाबाद: दहेज के लिए विवाहिताा की बेरहमी से हत्या, सबूत मिटाने के लिए ससुराल वालों ने जलाया शव

Aurangabad Crime News: दहेज के लिए विवाहिता की बेरहमी से हत्या। ससुराल वालों पर सोने की चेन और 7 लाख रुपये मांगने का आरोप। सबूत मिटाने के लिए ससुराल वालों ने जलाया शव।

औरंगाबाद: दहेज के लिए विवाहिताा की बेरहमी से हत्या, सबूत मिटाने के लिए ससुराल वालों ने जलाया शव

बिहार के औरंगाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक ससुराल वाले ने दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता की बेरहमी से हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने के नियत से आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। यह मामला रफीगंज थाना क्षेत्र के खिरहिरी गांव का है, जहां मृतका की पहचान सुनीता कुमारी के रूप में हुई है।


प्रेम विवाह के बाद शुरू हुआ प्रताड़न

परिजनों के अनुसार, सुनीता कुमारी गया में रहकर पढ़ाई करती थी और मुन्ना कुमार भी वहां रहता था। इसी दौरान दोनों एक दूसरे से मिले और प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। पढ़ाई के दौरान ही जब सुनीता गर्भवती हुई, तो मुन्ना उसे अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार कर शादी कर लिया और उसे अपने घर ले गया। करीब 4 महीना पहले ही सुनीता ने एक बेटी को जन्म दिया था।

Ads


यह भी पढ़े: राशन लाने के विवाद में पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या, रॉड से पीटकर उतारा मौत के घाट


सोने की चेन और 7 लाख रुपये की मांग

दर्ज प्राथमिकी में मृतका के पिता देव प्रसाद राम ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि शादी के कुछ समय से ही पति मुन्ना राम, सास अनिता देवी और ससुर मिथिलेश दास समेत परिवार के अन्य सदस्य मेरी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। वह लगातार 7 लाख रुपए और एक सोने की चैन के लिए मांग करते थे। इसे लेकर पहले भी कई बार समझौते किए गए, लेकिन ससुराल वालों का व्यवहार नहीं बदला।


इलाज के दौरान मौत का बहाना बनाकर जलाया शव

सुनीता कुमारी की मौत की सूचना पति मुन्ना कुमार ने फोन कर मायके वालों को दी और उसने दावा किया कि उसकी मौत बीमारी के कारण इलाज के दौरान हो गई और दाह संस्कार भी कर दिया गया है। लेकिन मायके वालों को शक हुआ तो उन्होंने जांच की, तो पता चला कि यह मौत इलाज के दौरान नहीं बल्कि हत्या की गई है, जिसे इलाज का नाम देकर छुपाया जा रहा था।

Ads


यह भी पढ़े: भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 255 लीटर शराब बरामद


पुलिस की कार्रवाई

रफीगंज थाने में मृतका के पिता की शिकायत पर पति, सास, ससुर समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। थाना प्रभारी कौशलेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के बाद से सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हैं, लेकिन उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।