एसबीआई ने साइबर डेटा लीक पर ग्राहकों को दी जानकारी, ग्राहकों द्वारा जमा की गई राशि है सुरक्षित

एसबीआई ने साइबर डेटा लीक होने के बाद ग्राहकों को भरोसा दिलाने की कोशिश की और यह भी कहा कि उनके द्वारा जमा किए गए पैसे हैं सुरक्षित। जानिए एसबीआई ने अपने ग्राहकों को आखिरकार क्या बताया

एसबीआई ने साइबर डेटा लीक पर ग्राहकों को दी जानकारी, ग्राहकों द्वारा जमा की गई राशि है सुरक्षित

Updated Oct 23 2026 11:47 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में हाल में हुई साइबर डेटा लीक जैसी घटना की जानकारी सामने आई है और इसीलिए एसबीआई ने अपने ग्राहकों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। बैंक ने बताया है कि इस घटना से बहुत कम ही ग्राहक प्रभावित हुए हैं और साथ ही बैंक ने यह भी कहा है कि जिन भी ग्राहकों ने अपने पैसे बैंक में जमा किए थे वह सभी सुरक्षित हैं और इस घटना का उसके कामकाज पर कोई भी बड़ा प्रभाव नहीं पड़ा है।


ग्राहकों के लिए ऐसी सूचना क्यों है महत्वपूर्ण

आज के जमाने में बहुत से लोग अपनी कमाई को बचत के तौर पर बैंक में समय-समय पर जमा करते रहते हैं। ऐसे में साइबर डेटा लीक की जानकारी सामने आने से लोगों के बीच में चिंता का माहौल बन सकता है कि ऐसी परिस्थिति में उनके द्वारा जमा की गई धन राशियों का क्या होगा। इसी वजह से एसबीआई की यह महत्वपूर्ण सूचना उसके ग्राहकों के लिए जानना काफी आवश्यक है और साथ ही बैंक ने ग्राहकों को यह भी भरोसा दिलाया है कि उनके पैसे सुरक्षित हैं।

Ads


जानिए क्या होता है साइबर डेटा लीक

साइबर डेटा लीक का मतलब यह है कि किसी व्यक्ति या संस्था की निजी जानकारी का बिना अनुमति बाहर पहुंच जाना। इन जानकारियों में नाम, मोबाइल नंबर, एड्रेस और भी बहुत सारी पर्सनल जानकारियां शामिल हो सकती हैं। हालांकि हर डेटा लीक में एक ही प्रकार की जानकारी बाहर नहीं जाती है। इसीलिए किसी भी साइबर डेटा लीक में कौन सी जानकारी प्रभावित हुई है इसको सही प्रकार से जानने के लिए सही जानकारी का उपलब्ध होना बहुत ही आवश्यक है।


निजी जानकारी का गलत इस्तेमाल होने से क्या खतरा हो सकता है

अगर किसी भी व्यक्ति की निजी जानकारी दूसरे लोगों के पास पहुंच जाती है तो उन जानकारियों का इस्तेमाल बहुत गलत रूप से किया जा सकता है। उदाहरण के लिए कोई भी व्यक्ति बैंक वाला बनकर फोन कर सकता है और ग्राहक से ओटीपी या अनेक प्रकार की गुप्त जानकारियों की मांग कर सकता है जिससे काफी सारे फ्रॉड हो सकते हैं। इसके अलावा नकली संदेश भी भेजे जा सकते हैं और ग्राहकों को लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा जा सकता है जिससे उनके सारे पैसे खतरे में जा सकते हैं। इसीलिए ग्राहकों को किसी भी अनजान बैंक कॉल या मैसेज से सावधान रहना चाहिए।

Ads


बैंक ने खाते में जमा धन राशियों को लेकर भरोसा दिलाया

एसबीआई ने अपनी सूचना में साफ कहा है कि ग्राहकों ने जो भी पैसे जमा किए थे वह सभी सुरक्षित हैं और कोई भी चिंता की बात नहीं है। बैंक ने यह भी साफ कहा है कि इस घटना से कामकाज पर कोई भी बड़ा असर नहीं पड़ा है। फिर भी ग्राहकों को अपनी बैंक की जानकारी और अतिरिक्त जानकारियों को समय-समय पर चेक करते रहना चाहिए। और अगर कभी ऐसा होता है कि बैंक से कुछ रुपये निकाले गए हैं और उन्हें पता है कि वह पैसे उन्होंने नहीं निकाले हैं तो ऐसे केस में उन्हें तुरंत बैंक में शिकायत दर्ज करनी चाहिए।


बैंक के कामकाज पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ा है

बैंक के अनुसार साइबर डेटा लीक के बाद उसके काम पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ा है। एसबीआई ने आर्थिक स्थिति को भी लेकर ग्राहकों को भरोसा दिलाया है। हालांकि बैंक ने जो सूचना दर्ज की है उसमें उन्होंने यह साफ नहीं बताया है कि साइबर डेटा लीक कैसे हुआ और इसके पीछे कौन शामिल है।

Ads


ग्राहकों को बरतनी पड़ेगी कुछ आवश्यक सावधानियां

ग्राहकों को अपनी बैंक की जानकारियां समय-समय पर चेक करते रहना चाहिए। उन्हें किसी प्रकार का ओटीपी, या फिर बैंक से संबंधित जानकारी किसी अनजान व्यक्ति को साझा नहीं करना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति बैंक कर्मचारी बनकर उनके पर्सनल डिटेल्स मांगे तो उन्हें उससे भी सावधान रहना चाहिए। किसी प्रकार की भी लेनदेन जो उनके द्वारा नहीं की गई है ऐसे मामलों में उन्हें तुरंत बैंक में शिकायत दर्ज करनी चाहिए।


ग्राहकों की निजी जानकारी की सुरक्षा है बैंक की एकमात्र प्राथमिकता

बहुत सारे लोग बैंक में अपनी मेहनत की कमाई सेविंग्स के तौर पर रखते हैं और बहुत सारे जरूरी कार्यों के लिए उसकी सेवाओं का भी इस्तेमाल करते हैं। इसीलिए बैंक को ग्राहकों के पैसे के साथ-साथ उनकी निजी जानकारियों को भी बहुत संभाल कर रखना पड़ता है। एसबीआई ने अपने द्वारा जारी किए गए संदेश में यह भी बोला है कि ग्राहकों की आर्थिक संपत्ति, उनकी जानकारी और बैंक पर उनका भरोसा उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

Ads


डिजिटल बैंकिंग सेवा में भी सावधानी बरतना है जरूरी

मोबाइल और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन्स ने आज के जमाने में पैसों के लेन-देन को काफी आसान बना दिया है। इसके बावजूद भी लोगों को अपनी सुरक्षा का स्वयं ध्यान रखना चाहिए। उन्हें एक मजबूत पासवर्ड बनाकर रखना चाहिए और अपनी पर्सनल जानकारी किसी के साथ भी साझा नहीं करनी चाहिए और संदिग्ध लिंक से दूर रहना ऑनलाइन धोखाधड़ी के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है।


सही जानकारी पर भरोसा करना है आवश्यक

ग्राहकों को साइबर डेटा लीक की जानकारी गंभीरता से जरूर लेनी चाहिए लेकिन उन्हें बिना किसी वजह के डरना नहीं चाहिए। उन्हें अपने खाते की जानकारी समय-समय पर चेक करनी चाहिए और अपनी गुप्त जानकारियों को किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करना चाहिए और किसी भी परेशानी की स्थिति में फंसने से तुरंत बैंक को संपर्क करना चाहिए।

Ads


ग्राहकों के लिए बैंक द्वारा दिया गया क्या संदेश है?

कुल मिलाकर एसबीआई ने अपनी जारी की गई सूचना में यह साफ तौर पर बताया है कि साइबर डेटा लीक होने के बावजूद भी लोगों की जमा धन राशियां सुरक्षित हैं और इससे रोजमर्रा के कामकाज पर कोई भी बड़ा प्रभाव नहीं पड़ा है। साथ ही ग्राहकों को भी बहुत सारी सावधानियां बरतनी जरूरी हैं जैसे कि उन्हें अपनी गुप्त जानकारियों को किसी के साथ भी साझा नहीं करना चाहिए और किसी प्रकार की भी गलत लेनदेन जिसके बारे में उन्हें पता न हो उसके बारे में तुरंत बैंक को रिपोर्ट करें।