औरंगाबाद में रात के अंधेरे में दफ्तर से गायब की गईं सरकारी फाइलें! जानें क्या है पूरा मामला

बिहार के औरंगाबाद के सिविल सर्जन कार्यालय से सरकारी फाइलें निकालने का आरोप सामने आया है। निलंबित लिपिक पर लगे आरोप और जानिए किन बातों का पता लगाना है आवश्यक।

औरंगाबाद में रात के अंधेरे में दफ्तर से गायब की गईं सरकारी फाइलें! जानें क्या है पूरा मामला

मिली रिपोर्ट्स के अनुसार, कृष्ण कुमार वर्मा पहले औरंगाबाद के सिविल सर्जन कार्यालय में वरिष्ठ लिपिक थे। 14 जुलाई 2026 को अनियमितताओं के आरोप में उन्हें निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद उन्हें गोह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में लिपिक के पद पर काम करने के लिए तैनात किया गया था। इसके बाद भी यह आरोप लगाया जा रहा है कि वह सिविल सर्जन कार्यालय पहुंच रहे थे। अब जांच के द्वारा यह पता लगाने की कोशिश करना है कि वह वहां किस काम से पहुंच रहे थे।


कब और क्यों हुआ था निलंबन?

कृष्ण कुमार वर्मा पहले औरंगाबाद के सिविल सर्जन कार्यालय में वरिष्ठ लिपिक के पद पर कार्य करते थे। मिली जानकारी के अनुसार उन्हें 14 जुलाई को काम में गड़बड़ी के आरोप में निलंबित कर दिया गया था। निलंबित का अर्थ होता है कि किसी भी व्यक्ति को उसके पद से थोड़े समय के लिए हटा देना और निलंबन के बाद उन्हें गोह के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में कार्य करने के लिए भेजा गया था। लेकिन एक बार फिर से वह चर्चा में हैं। खबरों के हिसाब से उन पर यह आरोप लगाया जा रहा है कि वह अपने पुराने कार्यालय पहुंचे थे और वहां से फाइलें लेकर निकल रहे थे। यह घटना घटित होने के बाद कई प्रकार के सवाल उठ रहे हैं। लोग यह जानना चाहते हैं कि जब उन्हें उस कार्यालय से निलंबित कर दिया गया था तब वह वहां क्यों और कैसे पहुंचे। हालांकि अभी पूरे मामले की जांच होना बाकी है। सख्त रूप से जांच होने के बाद ही सच्चाई का पर्दाफाश हो सकता है कि उस रात क्या हुआ था और लगाए गए आरोपों पर कितनी प्रतिशत सच्चाई है।

Ads


डॉक्यूमेंट्स और फाइलों को लेकर किस प्रकार की जानकारी मिली

खबरों के अनुसार यह पता चल रहा है कि कृष्ण कुमार वर्मा जिस समय पकड़े गए थे उस वक्त उनके पास कुछ आवश्यक फाइलें और डॉक्यूमेंट्स मिलने की बात सामने आई है और साथ ही यह आशंका जताई जा रही है कि हो सकता है यह फाइलें और डॉक्यूमेंट्स उनके खिलाफ चल रही जांच से संबंधित हो सकते हैं। फिलहाल तो यह बात साफ नहीं है कि वह वो फाइलें क्यों ले जा रहे थे और यह भी खबर अभी सामने नहीं आई है कि उन दस्तावेजों में किस प्रकार की जानकारियां हैं। इन सभी बातों का पता जांच के बाद ही लगाया जा सकता है।


दो जगह नौकरी करने पर भी लगाया गया आरोप

कृष्ण कुमार वर्मा पर दो जगह नौकरी करने पर भी आरोप लगाया जा रहा है। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने भी इस मामले को उठाया था। उन्होंने जिला पदाधिकारी को पत्र लिखकर पूरे मामले की सही और गहरी तरीके से जांच कराने की मांग की थी। हालांकि दो जगह एक साथ नौकरी करने का आरोप सही है या नहीं यह किसी मिले हुए रिपोर्ट से ही साबित किया जा सकता है फिलहाल यह सच है या झूठ है ऐसी कोई पुष्टि नहीं है।

Ads


सरकारी कार्यालय की व्यवस्था पर उठे कई तरह के सवाल

यह घटना घटित होने के बाद सरकारी फाइलों की सुरक्षा को लेकर बहुत तरह के सवाल उठ रहे हैं। सरकारी कार्यालय में बहुत तरह के आवश्यक कागजात रखे जाते हैं। इन फाइलों में कर्मचारियों और वह किस विभाग में काम करते हैं वैसे सारी जानकारियां हो सकती हैं। इसलिए उनका कॉन्फिडेंशियल रहना बहुत ही जरूरी है। अभी के हिसाब से पता यह लगाना है कि कार्यालय में फाइलों को सुरक्षित रखने के लिए किस तरह की व्यवस्था की गई थी और वहां रात में कौन मौजूद था।


अब सख्त जांच के बाद ही पूरी बात सामने आ पाएगी

अभी फिलहाल खबरों के अनुसार मामले की सख्त रूप से जांच करने और कृष्ण कुमार वर्मा से सवाल पूछने की बात कही गई है। अब पता लगाना यह है कि फाइलें क्यों निकाली जा रही थीं और क्या इसमें किसी दूसरे व्यक्ति ने भी किसी प्रकार की भूमिका निभाई है। और इसके अलावा दो जगह नौकरी करने के आरोप की जांच भी करना बहुत आवश्यक है। अधिकारियों का पक्ष आने के बाद ही पूरे मामले की जानकारी मिल पाएगी।

Ads