औरंगाबाद में लगातार हादसों से फूटा गुस्सा, 8 जून को औरंगाबाद में महाधरना
NH 139 Road Accident: औरंगाबाद में लगातार हो रहे हादसों से नाराज संघर्ष समिति ने 8 जून को अनुग्रह मिडिल स्कूल के सामने महाधरना का ऐलान किया है। जानिए मुख्य मांगें।
Updated Jun 07 2026 01:14 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Aurangabad (Bihar), Bihar, India
Aurangabad News: बिहार के औरंगाबाद जिले के एनएच-139 पर ओबरा ब्लॉक के पास एक और भीषण सड़क हादसा हुआ। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में लोग बाल-बाल बच गए हैं, लेकिन औरंगाबाद में हो रही इस लगातार सड़क दुर्घटनाओं ने स्थानीय लोगों के सब्र का बांध तोड़ दिया है।
यह भी पढ़े:औरंगाबाद में पुलिस की कार्रवाई: 12 लीटर कैन बीयर के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
ओबरा ब्लॉक के पास हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, ओबरा ब्लॉक के समीप शनिवार की देर रात तेज रफ्तार दो वाहनों की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में घायल हुए लोगों को स्थानीय लोगों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए वाहन से बाहर निकाला और उनकी मदद की। हालांकि, हादसे की मुख्य वजह सड़क पर पसरा अंधेरा बताया जा रहा है।
लोगों में भारी आक्रोश
NH-139 पर लगातार हो रहे हादसों से जनता में गहरा आक्रोश है। पिछले दशक में 2500 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, लेकिन अब स्थानीय निवासियों का कहना है कि मूकदर्शक बनकर अपनों को खोते नहीं देख सकते। दोमुहान बटाने पुल का क्षतिग्रस्त होना हो या शंकरपुर में डॉ. रवि रंजन की गाड़ी का हादसा, इन बड़ी घटनाओं के बाद भी प्रशासन नहीं जागा है और स्थिति जस की तस बनी हुई है।
यह भी पढ़े:औरंगाबाद में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, शिक्षक की मौत, बेटी गंभीर रूप से घायल
8 जून को महाधरना
एनएच-139 संघर्ष समिति ने इन्हीं गंभीर मुद्दों को लेकर औरंगाबाद के अनुग्रह मिडिल स्कूल के सामने 8 जून को महाधरना का ऐलान किया है। इस धरने की मुख्य मांग एनएच-139 को जल्द से जल्द फोरलेन में बदला जाए, साथ ही समिति का कहना है कि झारखंड सीमा में हरिहरगंज तक फोरलेन का काम पूरा हो चुका है, लेकिन बिहार में औरंगाबाद से बिहटा तक का काम सालों से लटका हुआ है।
लोगों ने प्रशासन से ब्लैक स्पॉट्स (दुर्घटना क्षेत्रों) पर रिफ्लेक्टर, स्पीड कैमरा, साइन बोर्ड लगाने और रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।