औरंगाबाद पुलिस ने देसी पिस्तौल के साथ दो अपराधियों को किया गिरफ्तार

औरंगाबाद पुलिस ने देसी पिस्तौल के साथ दो अपराधियों को किया गिरफ्तार

Jun 06 2025 06:06 pm

Editor: Panthalassa Team | Location: Aurangabad (Bihar), Bihar, India

  • Download
  • no image
  • no image


बिहार के औरंगाबाद जिले में सूचना के आधार पर दो अपराधकर्मी को मुफस्सिल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जानकारी के अनुसार 5 मई 2025 को सुबह के करीब 10:00 बजे मुफस्सिल थाना के थाना अध्यक्ष को सूचना दी गई की करियावां गांव के रहने वाले मुर्गी फार्म के संचालक शमशेर सिंह उर्फ टुनटुन सिंह और उसके बेटे मनीष कुमार के द्वारा व्यक्ति के साथ मारपीट और गाली गलौज के साथ-साथ देसी कट्टा दिखाते हुए जान से करने का प्रयास किया गया.

सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना औरंगाबाद की पुलिस ने करियावा गांव पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की और कांड संख्या 208/25 के अंतर्गत 5 मई2025 को प्राथमिकी दर्ज कराई की उसके बाद मुर्गी फार्म के संचालक सब शमशेर सिंह उर्फ टुनटुन सिंह के घर पुलिस ने छापामारी करते हुए देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया पूछताछ में दोनों अपराधकर्मी ने अपना अपराध कबूल किया है.