बैटलग्राउंड: पहले टास्क में पिछड़ी खेसारी लाल की टीम, करारी हार के बाद भी नहीं टूटा सुपरस्टार का हौसला

Khesari Lal Yadav Battleground: बैटलग्राउंड के पहले 'पावर प्ले' टास्क में पिछड़ी खेसारी लाल यादव की टीम। जानें कैसे पानी से बॉल निकालने के मुकाबले में हार के बावजूद सुपरस्टार ने नहीं खोया अपना हौसला

बैटलग्राउंड: पहले टास्क में पिछड़ी खेसारी लाल की टीम, करारी हार के बाद भी नहीं टूटा सुपरस्टार का हौसला

Updated Apr 21 2026 08:24 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: Mumbai, Maharashtra, India

Battleground Power Play Round : बैटलग्राउंड की एपिसोड 6 में खेसारी लाल यादव और उनकी टीम को पावर प्ले टास्क दिया गया था जिसमें वह नाकाम दिखे। इसके बाद भी खेसारी ने अपने टीम का हौसला बनाए और कहा कि अभी पूरा टास्क बाकी है। यह तो सिर्फ शुरुआत है। इस राउंड में विनर के रूप में अभिषेक मल्हान की टीम सबसे आगे रही और उन्हें डेढ़ लाख क्रेडिट दिए गए जबकि खेसारी की टीम को जीरो क्रेडिट मिले।


क्या था पहला टास्क?

इस शो के पहले टास्क में पावर पावर प्ले राउंड था जिसमें पानी के अंदर रख बॉल्स को निकाल कर फिर उसे तेजी से एक डब्बे नुमा बॉक्स में डालना था। जिसमें शारीरिक क्षमता और फुर्ती के साथ यह काम करना था लेकिन खेसारी की टीम यह काम में सबसे पीछे रही।



तालमेल की कमी पड़ी भारीखेसारी की टीम जैसे ही या राउंड को खेलना शुरू किया तो शुरुआत में ही उनका काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा। उनकी एक टीम के खिलाड़ी पानी में जाने से पहले डर गई और उन्हें कुछ समझ नहीं आया जिसकी वजह से यह टास्क में उन्हें हर का सामना करना पड़ा।


हार के बावजूद दिखा 'दबंग' अंदाज़

मैदान में बिछड़ने के बावजूद भी खेसारी का हौसला कम नहीं हुआ उन्होंने अपनी टीम के हर पर मायूस होने के बजाय उन्हें और भी मोटिवेट किया और कहा कि आगे हम अच्छा करेंगे। खेसारी लाल ने कहा कि भले ही इस राउंड को हम हार गए हैं लेकिन खेल अभी खत्म नहीं हुआ है हम अगली टास्क में दोगुनी ताकत के साथ वापसी करेंगे।