पिता का नहीं मिला साथ, बचपन में ही कंधों पर आई जिम्मेदारी, जानकर आंखों में आ जाएंगे आंसू
Nisha Dubey Struggle: भोजपुरी अभिनेत्री निशा दुबे के संघर्ष की कहानी। जानें कैसे जागरण से लेकर फिल्मों तक का सफर तय किया और क्यों परिवार की जिम्मेदारी के कारण वह आज भी हैं सिंगल
Updated Apr 27 2026 04:13 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Jharkhand, India
Nisha Dubey Biography: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी गायकी और अभिनय के दम पर पहचान बनाने वाली निशा दुबे आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। लेकिन इस चहक महक की दुनिया के पीछे उनके संघर्ष की एक ऐसी कहानी है जो एक फिल्म के पटकथा से काम नहीं है। निशा दुबे की सफलता के पीछे उनकी कई सालों की कड़ी मेहनत और उनके परिवार के प्रति अटूट जिम्मेदारी है।
बचपन से संभाली घर की कमान
निशा दुबे उन चुनिंदा कलाकारों में से एक है, जिन्होंने अपनी बचपन की मासूमियत के बीच ही परिवार की जिम्मेदारी का बोझ उठा लिया था। बताया जाता है कि उनके परिवार में पिता का सहयोग न मिल पाने के कारण उनके घर की आर्थिक जिम्मेदारी निशा के सर पर आ गई थी। अभिनेत्री ने अपने खेलने कूदने की उम्र में अपने परिवार को एक बेहतर जीवन देने का संकल्प ले लिया था।
यह भी पढ़ें: खेसारी लाल यादव vs पवन सिंह: TRP के मैदान में किसने मारी बाजी? देखें 'बैटलफील्ड 2' का पूरा रिकॉर्ड
जागरण से शुरू हुआ सफर और आज हैं 'स्टेज क्वीन'
झारखंड के रामगढ़ जिले के भुरकुंडा की रहने वाली निशा दुबे को इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाना आसान नहीं था। छोटे शहर से फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाना निशा के लिए काफी चुनौती भरा सफर रहा है। उन्होंने अपनी करियर की शुरुआत जागरण कार्यक्रमों से की थी और रातों-रात बड़ा मौका पाने के बजाय उन्होंने छोटे-छोटे मंचों पर अपनी आवाज से लोगों का दिल जीता है।
शुरुआती दिनों में निशा धार्मिक आयोजनों और जागरण में गाकर परिवार की मदद करती थी। धीरे-धीरे उनकी मेहनत रंग लाई और उन्हें स्टेज शो का ऑफर मिलने लगा। बेहतरीन परफॉर्मेंस और सुरीली आवाज के कारण उन्हें जल्दी यूपी-बिहार के लोग पसंद करने लगे और वह स्टेज क्वीन के रूप में मशहूर हो गई। अभिनेत्री ने आज अपने मेहनत के बदौलत भोजपुरी फिल्मों में एक दिग्गज अभिनेत्री और गायिका के रूप में अपने आप को एक जगह दिलाई है।
शादी न करने का बड़ा कारण, सिर्फ परिवार का साथ
यह भी पढ़ें: प्रज्ञा नयन की ब्लैक लेस ड्रेस में बोल्ड तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, देखें वायरल फोटोज
निशा दुबे की उम्र और करियर के इस पड़ाव पर उनके फैंस उनके निजी जीवन और शादी को लेकर सवाल पूछते रहते हैं। अभिनेत्री ने पैंथालासा न्यूज़ से बात करते हुए शादी न करने की पीछे की वजह बताई जो भावुक कर देने वाली है।
निशा ने बताया कि पिता का समर्थन न होने के कारण आज वह पूरे परिवार के रीढ़ की हड्डी बनी हुई है। वह नहीं चाहती है कि उनके शादी करने के बाद परिवार को किसी भी तरह का मानसिक और आर्थिक स्थिति का सामना करना पड़े। उनके पास आज के समय में अपनी जिंदगी को सेटल करने और शादी कर सुख जीवन बिताने के कई सारे मौके हैं। लेकिन उन्होंने अपने सब सुख को त्याग कर परिवार की जिम्मेदारी को सबसे ऊपर रखा है।