खुशी मुखर्जी ने बर्बाद की थी खुद अपनी फिल्मी करियर, अभिनेत्री ने शेयर की अपनी कहानी

खुशी मुखर्जी ने बर्बाद की थी खुद अपनी फिल्मी करियर, अभिनेत्री ने शेयर की अपनी कहानी

Dec 13 2025 06:16 pm

Editor: Panthalassa Team | Location: Mumbai, Maharashtra, India

  • Download
  • no image
  • no image

मुंबई फिल्मी डेस्क: बॉलीवुड अभिनेत्री खुशी मुखर्जी ने एक पॉडकास्ट के दौरान अपनी लाइफ के बारे में शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने खुद अपनी फिल्मी करियर को बर्बाद किया था, पॉडकास्ट में उन्होंने एक किस्सा शेयर करते हुए कहा कि उन्हें लगता था कि 15000 हजार रूपए में दिनभर मैं क्यों काम करूं जब मैं 5-10 मिनट ऐप पर लाइव आकर एक डेढ़ लाख रुपए कमा लेती हूं।


मांगने पर भी खुशी मुखर्जी को नहीं मिलता था काम

उनका कहना था कि दो-तीन साल गुजर गए और पैसे अच्छे खासे आ रहे थे लेकिन उन्हें लगा कि वह फिल्म इंडस्ट्री से दूर जा रही है उन्होंने अपनी परेशानी अपने मम्मी से शेयर किया जिसके बाद वह बॉलीवुड में काम मांगना शुरू की लेकिन डायरेक्टर उन्हें काम देने से इनकार करने लगे तब उन्हें एहसास हुआ कि मैंने बहुत कुछ खो दिया है.

इसके बाद वह लगातार काम ढूंढने की कोशिश करती रही और दोबारा उन्हें काम मिलना शुरू हो गया जिसके बाद हो लगातार बॉलीवुड में काम करना शुरू कर दिया।