Entertainment News: फिगर ही नहीं, फिटनेस पर भी है पूरा ध्यान: जिम में पसीना बहाती नजर आईं अभिनेत्री प्रज्ञा नयन, तस्वीरें वायरल
Pragya Nayan Fitness: साउथ फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री प्रज्ञा नयन की जिम वर्कआउट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। देखें कैसे प्रज्ञा अपनी फिटनेस और आने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए जिम में जमकर पसीना बहा रही हैं।
Updated Apr 21 2026 11:17 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Hyderabad, Telangana, India
अपनी खूबसूरती और बेहतरीन अभिनय से दर्शकों के दिल में जगह बनाने वाली अभिनेत्री प्रज्ञा नयन इन दिनों अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। प्रज्ञा ने हाल में ही अपने सोशल मीडिया हैंडल से कुछ तस्वीरें शेयर की जिसमें वह जिम में जमकर पसीना बहाती और कड़ी मेहनत करती नजर आ रही है।
फिटनेस को लेकर रहती हैं बेहद एक्टिव
प्रज्ञा नयन उन अभिनेत्री में से एक है जो एक्टिंग के स्केल के साथ-साथ अपनी सेहत और बॉडी का भी खास ध्यान रखती है। वायरल हो रही तस्वीर में प्रज्ञा जिम में हार्ड वर्क करते नजर आ रही है। जहां उनके चेहरे पर वर्कआउट की थकावट की जगह उनके चेहरे एक अलग ही चमक दिखाई दे रही है। वह अपने आप को फिट रखने के लिए रोजाना घटों तक जिम में पसीना बहती है।

सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे हैं तारीफ
प्रज्ञा इस तस्वीर में ग्रे जिम टाइट्स और पीच कलर के स्पोर्ट्स ब्रा पहने नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर बिना मेकअप का जिम लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। लोगों का कहना है कि इतनी चमक जिम में वर्कआउट करने का नतीजा है जो प्रज्ञा अपने आप को फिट रखने के लिए करती है।
यह भी पढ़े: INCA Awards 2026: कमल हासन, शबाना आजमी, रेखा, करण जौहर और भारतीय सिनेमा के अन्य दिग्गजों ने बिखेरा जलवा
आने वाले प्रोजेक्ट के लिए प्रज्ञा कर रही है अपने आप को फिट
प्रज्ञा का यह अंदाज साफ जाहिर करता है कि वह अपने आने वाले प्रोजेक्ट के लिए खुद को पूरी तरह तैयार कर रही है। उनके फिट अवतार को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि वे इंडस्ट्री की सबसे फिट अभिनेत्रियों की लिस्ट में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं।