Aurangabad Bihar News: मदनपुर में चेई नवादा पैक्स अध्यक्ष के ऊपर जानलेवा हमला

Aurangabad Bihar News: मदनपुर में चेई नवादा पैक्स अध्यक्ष के ऊपर जानलेवा हमला

चेई नवादा पैक्स अध्यक्ष रौशन कुमार सिंह के ऊपर गुरुवार मदनपुर से अपने घर जाने के क्रम में दधपि मोड़ के ओवर ब्रिज के पास दो स्कॉर्पियो पर सवार 10 12 लोगों में ओवरटेक करके उन्हें रोका और उन पर जान लेवा हमला भी किया।

इसकी शिकायत क्षितिज रोशन उर्फ रौशन कुमार सिंह ने मदनपुर थाना में दर्ज करवाई है रौशन कुमार सिंह का कहना है कि चेई नवादा पंचायत के मुखिया विकास कुमार सिंह का भाई पिंटू सिंह ने रौशन कुमारके सीने पर पिस्तौल सटाकर पैक्स अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने की धमकी दी है और साथ ही टैक्स अध्यक्ष क्षितिज रोशन के गले से सोने के चेन, ₹12000 नगद और भी कई सारे सामान लूट लिए है

Ads

पैक्स अध्यक्ष रौशन कुमार में शिकायत में महथान बिगहा निवासी रविरंजन कुमार उर्फ राहुल कुमार, रौशन कुमार सिंह उर्फ गोल्डन, आनंदी सिंह, वीरू सिंह, राहुल कुमार, भीमसेन सिंह जितेंद्र सिंह का नाम दर्ज करवाया है घटना के समय औरंगाबाद के तरफ जा रही करमा थाना का पुलिस हल्ला का माहौल देखते हुए पैक्स अध्यक्ष रौशन कुमार को बचाने का प्रयास किया और इसकी जानकारी मदनपुर थाना को दी है, मदनपुर थाना ने प्राथमिक की दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है हालांकि चेई नवादा पंचायत के मुखिया इस आप को गलत बताया है