Bihar Election 2025: अबकी बार बिहार से बीजेपी बाहर बनेगी तेजस्वी सरकार, अखिलेश यादव ने दिया बयान

Bihar Election 2025: अबकी बार बिहार से बीजेपी बाहर बनेगी तेजस्वी सरकार, अखिलेश यादव ने दिया बयान

Updated Nov 01 2025 04:52 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Darbhanga, Bihar, India

बिहार में जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आ रहा है बिहार में दूसरे प्रदेश के भी नेता अपने पार्टी के नेता को समर्थन देने के लिए चुनावी मैदान में उतर रहे हैं, सपा नेता अखिलेश यादव भी तेजस्वी यादव के सपोर्ट करने के लिए चुनावी मैदान में उतर गए हैं उन्होंने मंच शेयर करते हुए कहा कि इस बार बिहार से भाजपा सरकार बाहर हो रही है.

अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार भोला यादव के समर्थन में बिहार के दरभंगा में पहुंचे थे जहां पर उन्होंने दरभंगा के जनता से भोला यादव को जीतने और तेजस्वी सरकार को बिहार में लाने की लोगों से अपील की है, इस बार बिहार से बीजेपी बाहर के नारे से अखिलेश यादव सोशल मीडिया पर ज्यादा छाए हुए हैं, उनके वीडियो को यूज़र ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है कि अबकी बार बिहार से बीजेपी बाहर अवध में हमने हराया था मगध में अब आपकी बारी है.