सम्राट चौधरी का 'राजतिलक': विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बनेंगे डिप्टी सीएम, आज शपथ ग्रहण

Bihar CM: सम्राट चौधरी आज लेंगे मुख्यमंत्री पद का शपथ। जदयू के दिग्गज नेता विजय चौधरी और विजेंद्र यादव बनेंगे डिप्टी सीएम। बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण आज। पढ़े पूरी खबर

सम्राट चौधरी का 'राजतिलक': विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बनेंगे डिप्टी सीएम, आज शपथ ग्रहण

Updated Apr 16 2026 06:17 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: Bihar, India

बिहार के राजनीति से बदलाव देखने को मिल रहा है। नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। इस नए सरकार में सत्ता का संतुलन बनाए रखने के लिए दो वरिष्ठ नेता विजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी को उपमुख्यमंत्री बनाया जा रहा है। शुरुआती चरण में फिलहाल यहीं तीन नेता शपथ ग्रहण करेंगे और मंत्रिमंडल का विस्तार बाद में किया जाएगा। 


शपथ ग्रहण समारोह

भव्य शपथ ग्रहण समारोह के लिए पटना राज्य भवन को अच्छे से तैयार कर लिया गया है। होने वाले इस कार्यक्रम को देखते हुए सुबह 11:00 बजे से पटना के सुरक्षा व्यवस्था को बेहद ही सख्त कर दी गई है। आसपास के इलाकों जैसे राज्य भवन और गांधी मैदान में अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। और चप्पे चप्पे सीसीटीवी कैमरा की निगरानी की जा रही है।

Ads


सत्ता का नया समीकरण

सम्राट चौधरी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना भाजपा के लिए बड़ी जीत मानी जा रही है। एनडीए विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार के इस्तीफा के बाद सम्राट चौधरी को नेता चुना गया, वही जनता दल यूनाइटेड के दो वरिष्ठ नेता विजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी डिप्टी सीएम का पद संभालेंगे।


नीतीश कुमार का 'मार्गदर्शक' रोल

इस्तीफा के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमने जनता की सेवा की है, और मुझे विश्वास है की नई सरकार भी इस गतिविधि को और तेज करेगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि नई सरकार को अपना पूरा सहयोग और मार्गदर्शन देंगे।

Ads