जन सुराज पार्टी के लोगों ने युवक की गाड़ी पर बिना पूछे चिपकाए पोस्टर, युवक ने वीडियो बनाकर किया वायरल

जन सुराज पार्टी के लोगों ने युवक की गाड़ी पर बिना पूछे चिपकाए पोस्टर, युवक ने वीडियो बनाकर किया वायरल

Updated Jun 24 2025 08:59 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India

जन सुराज पार्टी के ऊपर युवक ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसने 10 मिनट के लिए अपना गाड़ी रास्ते में खड़ा कर किसी से मिलने गया और जब वापस आया तो देखा है कि प्रशांत किशोर के लोग उनकी जन सुराज पार्टी का पोस्टर बिना किसी इजाजत के युवक के गाड़ी पर लगा दिया है, युवक ने आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव जीतने से पहले इनका या हाल है तो चुनाव जीतने के बाद यह क्या करेंगे

युवक का वीडियो अपलोड करने के बाद तेजी से वायरल होने लगा कई सोशल मीडिया अकाउंट ने इस वीडियो को रीपोस्ट किया है. 

Ads

प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी बिहार का चुनावी माहौल में अलग दबदबा बनाया हुआ है, लेकिन यह वीडियो वायरल होने के बाद बिहार के लोगों का प्रशांत किशोर के पार्टी को देखने का नजरिया अलग हो गया है लोगों का कहना है कि इस तरीके का बिना इजाजत से किसी पब्लिक के गाड़ी पर पोस्टर चिपकाना पूरी तरह गलत है.

जन सुराज पार्टी के लिए पब्लिक की राय

युवक द्वारा बिना इजाजत के पोस्टर चिपकाए जाने के आरोप पर कुछ लोगों ने कहना है कि शेखपुरा हाउस प्रशांत किशोर की निजी संपत्ति है और बिना इजाजत के उनके घर के बाहर गाड़ी लगाना भी गलत बात है, वहीं दूसरे व्यक्ति का कहना है कि जिस गाड़ी के पास युवक वीडियो बना रहा है वह गाड़ी युवक का नहीं है बल्कि प्रशांत किशोर के कार्यकर्ता का है और यह युवक आरजेडी का कार्यकर्ता है.

Ads