पत्रकार मनीष कश्यप ने भारतीय जनता पार्टी से दिया इस्तीफा, बिहार चुनाव से पहले बीजेपी को मिला बड़ा झटका

पत्रकार मनीष कश्यप ने भारतीय जनता पार्टी से दिया इस्तीफा, बिहार चुनाव से पहले बीजेपी को मिला बड़ा झटका

Updated Jun 08 2025 12:47 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Bihar, India

मनीष कश्यप ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया है इसकी जानकारी मनीष कश्यप फेसबुक पर अपने वीडियो के जरिए बताया है मनीष कश्यप ने कहा कि जिस वजह से मैं बीजेपी पार्टी को ज्वाइन किया था उसे बात पर भारतीय जनता पार्टी काम नहीं कर रही है पार्टी में जुड़े होने के कारण में लोगों की सेवा करने में असमर्थ था

खुद को नहीं बचा पाया तो लोगों को क्या बचाऊंगा

मनीष कश्यप ने अपने वीडियो में बताया कि हाल में ही उन पर हुए पटना अस्पताल की घटना में खुद को नहीं बचा पाए तो लोगों की क्या सुरक्षा कर पाएंगे और कई सारे वजह को लेकर मनीष कश्यप ने खुलासा किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने समय भाजपा ने जो वादे किए थे वह पूरा नहीं किया

Ads

चनपटिया विधानसभा के लोगों से मनीष कश्यप ने मांगी माफी

पूर्व पत्रकार मनीष कश्यप चनपटिया विधानसभा के लोगों से माफी मांगते हुए कहा कि कुछ नेता के बातों में आकर उन्होंने भाजपा पार्टी को ज्वाइन किया था लेकिन ज्वाइन करने के बाद वह जनता के लिए काम नहीं कर पा रहे थे

2024 के लोकसभा चुनाव में मनीष कश्यप को लोगों ने चंदा करकेउम्मीदवार खड़ा किया था लेकिन खड़ा होने के कुछ दिन बाद ही मनीष कश्यप ने भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन कर लिया था मनीष कश्यप के बातों से लगता है कि 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में चनपटिया विधानसभा से उम्मीदवार के रूप में वापस खड़े हो सकते हैं

Ads

मनीष कश्यप 2020 में चनपटिया विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं हालांकि उसमें मनीष कश्यप को हार का सामना करना पड़ा था लेकिन 2025 के होने वाले विधानसभा चुनाव में मनीष कश्यप वापस उम्मीदवार के रूप में जनता का भरोसा जीतने आ सकते हैं