Bihar Politics 2025: लालू यादव से मुलाकात करने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेता, सियासी कुर्सी में हलचल

Bihar Politics 2025: लालू यादव से मुलाकात करने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेता, सियासी कुर्सी में हलचल

Updated Jun 12 2025 12:12 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India

पटना में राबड़ी आवास पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेता लालू यादव से मुलाकात करने पहुंचने की जानकारी मिलते ही सियासी हलचल और ज्यादा तेज हो गई जेडीयू कपूर एमएलसी रणविजय सिंह लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करने के लिए राबड़ी आवास गए और लगभग 1 घंटे तक उनसे मुलाकात भी की है.

मीडिया ने जब उनसे मुलाकात करने की वजह पूछी तो रणविजय सिंह ने बताया कि लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन के अवसर पर उनसे मुलाकात करने और बातचीत करने राबड़ी आवास गए थे लेकिन इसे चुनावी माहौल से जोड़कर देखा जा रहा है रणविजय सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव से मेरा करीबी रिश्ता है और इसी की वजह से मैं उनसे मिलने राबड़ी आवास गया था

Ads

वजह चाहे जो भी हो लेकिन रणविजय सिंह को राबड़ी आवास पर लालू प्रसाद यादव सेमिलने जाने की वजह जन्मदिन नहीं बल्कि चुनावी माहौल बताया जा रहा है लोगों का कहना है कि चुनावी माहौल में कुछ बड़ा पलटवार होने वाला है.