बिहार के औरंगाबाद में हो रही है भोजपुरी फिल्म ‘हालात’ की शूटिंग, स्थानीय कलाकारों को मिलेगा काम करने का मौका

बिहार के औरंगाबाद में हो रही है भोजपुरी फिल्म ‘हालात’ की शूटिंग, स्थानीय कलाकारों को मिलेगा काम करने का मौका

Dec 12 2025 09:00 am

Editor: Panthalassa Team | Location: Aurangabad (Bihar), Bihar, India

  • Download
  • no image
  • no image

Halat Bhojpuri Film: बिहार के औरंगाबाद जिले में भोजपुरी फिल्म हालात की शूटिंग 11 नवंबर से शुरू हो गई है, इस फिल्म में स्थानीय कलाकार भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं, फिल्म की शूटिंग औरंगाबाद के विभिन्न जगहों पर की जाएगी, इस फिल्म को राधे राधे फिल्म के बैनर तले बनाया जा रहा है और इसके निर्माता सत्येंद्र यादव हैं।


मुख्य भूमिका में नजर आएगी अभिनेत्री माहि श्रीवास्तव

मिली जानकारी के अनुसार इस फिल्म में मुख्य भूमिका में माही श्रीवास्तव और प्रेम कुमार नजर आने वाले हैं इसके अलावा गौरव झा, नीलम पांडे, सोनू पांडे, विनीता सिंह, सतेंद्र यादव, शिवांगी सिंह, राहुल श्रीवास्तव इत्यादि कई सारे कलाकार दिखाई देंगे। 


उमगा और सतबहिनी मंदिर में होगी गाने की शूटिंग

इस फिल्म में चार गाने हैं जिसकी शूटिंग मदनपुर के उम़गां सूर्य मंदिर, पंचदेव धाम, सतबहिनी मंदिर के साथ-साथ कई सारे अलग-अलग लोकेशन पर की जाएगी, जो इस फिल्म में चार चांदल गाने का काम करेंगे।