Bijali Rani Death Reson: बिजली रानी के आवाज पर झूमता था पूरा बिहार, अब बन कर रह गई सिर्फ यादें

Bijali Rani Death Reson: बिजली रानी के आवाज पर झूमता था पूरा बिहार, अब बन कर रह गई सिर्फ यादें

Updated Oct 25 2025 08:05 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: Sasaram, Rohtas, Bihar, India

Bijali Rani Death News: बिहार कि एक ऐसी गायिका जिसकी आवाज पर पूरा बिहार झूमता था, बच्चों से लेकर बूढ़े तक इनके आवाज और डांस के दीवाने थे, बिजली रानी की गायकी सुनने के लिए कोसों दूर से लोग इनका स्टेज प्रोग्राम देखने के लिए आते थे, लोक संगीत के दुनिया में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई थी.

नटवरलाल के गांव में हुआ निधन

बिजली रानी का निधन नटवर गांव उनके पैतृक निवास पर 70 साल की उम्र में हो गया, उनकी दोनों किडनी फेल होने के कारण लंबे समय से बीमार चल रही थी कुछ समय पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उसके बावजूद भी उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी.

Ads

पवन सिंह ने किया था मदद

भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह को इस बात की पता चली थी कि बिजली रानी का तबीयत ठीक नहीं चल रही है तो उन्होंने लखनऊ अपने आवास पर बुलाकर उनके इलाज करवाई थी और उसके बाद उन्हें वापस सासाराम स्थित उनके आवास पर भिजवा दिया था, बिजली की तबीयत खराब होने पर पवन सिंह के अलावा कोई भी सुपरस्टार सिंगर या एक्टर उनके साथ खड़ा नहीं दिखाई दिया था, सभी लोग अपने दुनिया में मग्न थे तो पवन सिंह उनके साथ खड़े दिखाई दे रहे थे.