Ranchi Chutia Police Raid: रांची के चुटिया इलाके में गैस की कालाबाजारी, भारी मात्रा में सिलेंडर जप्त

रांची पुलिस ने चुटिया के साइन कॉलोनी और पावर हाउस इलाके में छापेमारी कर 250 गैस सिलेंडर बरामद किए। सिटी डीएसपी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में कालाबाजारी करने वाले गिरफ्तार हुए हैं।

Ranchi Chutia Police Raid: रांची के चुटिया इलाके में गैस की कालाबाजारी, भारी मात्रा में सिलेंडर जप्त

Updated Apr 19 2026 12:03 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Ranchi, Jharkhand, India

Ranchi Gas Black Marketing: झारखंड की राजधानी रांची के चुटिया इलाके से गैस की कालाबाजारी करने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है साथ ही 250 से अधिक गैस सिलेंडर को भी बरामद कर पुलिस ने जप्त कर लिया है, गैस की कालाबाजारी (Gas Cylinder Black Marketing) चुटिया के दो जगह हो साइन कॉलोनी और पावर हाउस इलाके में की जा रही थी.


गोदाम में अवैध स्टॉक और महंगे दामों पर बिक्री

मिली जानकारी के अनुसार दोनों जगह के गोदाम में अवैध तरीके से गैस सिलेंडर को स्टॉक किया गया था और ब्लैक में महंगे दामों में बेचा जा रहा था, पुलिस को इस बात की जैसे ही जानकारी मिली तो प्रशासन (Ranchi Police) ने छापेमारी कर गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का खुलासा किया है.


सिटी डीएसपी की सूचना पर बड़ी कार्रवाई

रांची के सिटी डीएसपी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी की चुटिया (Chutia) इलाका में अवैध तरीके से गैस की बिक्री की जा रही है जिसके बाद छापामारी कर स्टॉक किए गए सभी गैस सिलेंडर को जब्त किया गया.

इसके अलावा प्रशासन ने कहा कि इस गिरोह में जितने भी लोग शामिल हैं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.