यूपी में योगी सरकार होने के बावजूद भी लड़कियां नहीं है सुरक्षित, दबंगों द्वारा दी जाती है तेजाब फेंकने की धमकी

यूपी में योगी सरकार होने के बावजूद भी लड़कियां नहीं है सुरक्षित, दबंगों द्वारा दी जाती है तेजाब फेंकने की धमकी

उत्तर प्रदेश के बहराइच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की की शिकायत है कि वह जब भी स्कूल जाती है तो उसे दूजे और कपिल नाम के युवक उसे साथ चलने का दबाव बनाते हैं और जब वह मना करती है तो धमकी देते हैं कि उसके चेहरे पर तेजाब फेंक कर उसका चेहरा खराब कर देंगे. 


पुलिस नहीं ले रही है कोई एक्शन

वायरल हो रहे इस वीडियो में लड़की का कहना है कि उसने इस लोगों के खिलाफ शिकायत लेकर नजदीकी थाने शिकायत की थी लेकिन वहां पर पुलिस कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का कहना है कि उत्तर प्रदेश से दबंगईयों का राज खत्म हो गया है लेकिन इसके बावजूद भी आए दिन सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसमें महिला को पीड़ित करने का आरोप रहता है.

Ads


लड़की नवी क्लास की छात्रा है और वह जीजीआईसी कॉलेज बहराइच में पढ़ाई करती है, यूपी में योगी की सरकार होने के बाद भी इस तरह का वीडियो वायरल होने पर सरकार के ऊपर सवाल खड़ा होता है जो सरकार महिलाओं की सुरक्षा की बात करती है उनके ही राज्य में इस तरह का वीडियो वायरल हो रहा है.

Ads