सोशल मीडिया पर अश्लील गाना गाने के जुर्म में सिंगर अनूप पांडे पटना से हुआ गिरफ्तार, हाथ जोड़कर मांगने लगा माफी
Updated Dec 09 2025 07:38 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India
भोजपुरी और मगही सिंगरों के द्वारा लगातार अश्लील गाने गाकर अश्लीलता फैलाई जा रही है हालांकि बिहार पुलिस अश्लील गाने वाले सिंगरों के ऊपर कारवाई भी कर रही है इसी बीच सोशल मीडिया पर अश्लीलता फैलाने के जर में मगही सिंगर अनूप पांडे को दीघा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है.
अश्लील गाने गाकर यूट्यूब पर करता था रिलीज
मगही सिंगर अनूप पांडे पर पर आरोप था कि वह लगातार मगही और भोजपुरी भाषा में अश्लील गाने गाता था, जिससे समाज में गलत संदेश जाता था इसी को लेकर पटना पुलिस एक्शन में दिखाई दी और सिंगर अनूप पांडे को गिरफ्तार कर लिया।
अश्लीलता फैलाने वाले के ऊपर बिहार पुलिस है की नजर
पुलिस के गिरफ्तारी के बाद अनूप हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा और उसने आश्वासन दिया कि भविष्य में वह कभी भी अश्लील गाने नहीं गाएगा, उसके द्वारा गाए गए सभी अश्लील और अभद्र वीडियो को सोशल मीडिया से हटाने की भी बात कही है।
बिहार पुलिस की विशेष टीम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अश्लील सामग्री पोस्ट करने वालों के ऊपर निगरानी रखती है इसी बीच अनूप पांडे का अश्लील गाना के ऊपर पुलिस को नजर पड़ी और उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया।