चुनाव हारने के बाद खेसारी लाल ने किया छपरा और बिहार के जनता को धन्यवाद
Nov 15 2025 07:27 am
Editor: Panthalassa Team | Location: Chapra, Saran, Bihar, India
भोजपुरी अभिनेता और राजद के कार्यकर्ता खेसारी लाल यादव ने छपरा से चुनाव हारने के बाद बिहार के जानता को धन्यवाद करते हुए कहा कि मैं आप सबके घर-घर गया आप लोगों ने जितना प्यार दिया वह मेरे लिएब हुत ज्यादा है हार जीत तो लगी रहती है मैं जिंदगी में हर कर ही इतना आगे बढ़ा हु।
आपको बता दो की छपरा विधानसभा से खेसारी लाल को हराकर भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार छोटी कुमारी ने जीत हासिल की है, खेसारी लाल ने धन्यवाद करते हुए कहा कि मेरा जीतने का मकसद नहीं था बल्कि बिहार को सुधारने का था बिहार में हर युवा को रोजगार देने का था, मैं छपरा के जनता को धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मेरे प्रति इतना प्यार दिखाया।
खेसारी ने कहा कि मुद्दा पहले भी उठी थी बिहार के विकास के लिए मुद्दा आगे भी उठेगी, मैं छपरा का चुनाव प्रचार करते समय घर-घर गया, उन्होंने मेरी पुरानी जिंदगी याद दिला दी।
