Dhurandhar 2 Box Office: दुनियाभर में रणवीर सिंह का सैलाब, पार किया 500 करोड़ का आंकड़ा!
बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल कर दिखाया है जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। उनकी हाल ही में रिलीज़ हुई स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2 द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। रिलीज़ के महज तीन दिनों में ही फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से अधिक की आंकड़ा पार कर लि हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार यानी तीसरे दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया। भारत में सभी भाषाओं में मिलाकर फिल्म ‘धुरंधर 2 ने लगभग 133 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है, जिसमें से हिंदी वर्जन ने 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का भारतीय नेट कलेक्शन 339.27 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
यह स्पाई थ्रिलर फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने पेड प्रीव्यू से 43 करोड़ रुपये और रिलीज के पहले दिन 102.55 करोड़ रुपये कमाए। अब फिल्म के चौथे दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आए हैं, जिसमें फिल्म ने 44.66 करोड़ रुपये कमाए हैं।
- पेड प्रिव्यू (बुधवार) ₹43.00 Cr
- पहला दिन (गुरुवार) ₹102.55 Cr
- दूसरा दिन (शुक्रवार) ₹80.72 Cr
- तीसरा दिन (शनिवार) ₹113.00 Cr
- चौथा दिन (शनिवार) ₹44.66 Cr
बॉक्स ऑफिस पर "धुरंधर 2" की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म की रफ्तार को देखते हुए, व्यापार विशेषज्ञों का मानना है कि यह रविवार तक दुनिया भर में 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी। रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म "धुरंधर 2" न सिर्फ रिकॉर्ड बना रही है, बल्कि टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में शामिल होने के लिए भी तैयार है।
