Gold, Silver Price Today 27 March 2026: सोने की कीमतों में फिर लगी आग, चांदी भी रिकॉर्ड स्तर पर; चेक करें दिल्ली-नोएडा और पटना के ताज़ा रेट
Gold, Silver Price Today 27 March 2026: भारतीय बाज़ार में सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल। दिल्ली, नोएडा, पटना और मुंबई के ताज़ा 22K और 24K गोल्ड रेट्स की पूरी जानकारी। देखें आज सोना कितना महंगा हुआ।
Mar 27 2026 06:08 am
Editor: Panthalassa Team | Location: India
बिजनेस डेस्क: अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल का असर भारतीय सर्राफा बाज़ार पर भी दिख रहा है। आज आने की 27 मार्च 2024 को सोने और चांदी के कीमत में एक भारी उछाल दर्ज किया गया है। रामनवमी के बाद शुरू हुई यह उछाल थमने का नाम नहीं ले रही है।
क्यों बढ़ रहे हैं सोने और चांदी के दाम?
विशेषज्ञों का कहना है कि, अमेरिकी डॉलर में उतार-चढ़ाव के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर Safe Haven Investment की मांग बढ़ने के कारण सोने का दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। इसके अलावा भारत में चल रहे शादियों के सीजन की शुरुआत होने के कारण भी स्थानीय मांग में बढ़ोतरी हुई है।
| शहर (City) | 24K (10g) | 22K (10g) | 18K (10g) |
|---|---|---|---|
| पटना (Patna) | ₹1,46,940 | ₹1,34,700 | ₹1,10,220 |
| गया (Gaya) | ₹1,46,940 | ₹1,34,700 | ₹1,10,220 |
| औरंगाबाद (Aurangabad) | ₹1,46,990 | ₹1,34,750 | ₹1,10,270 |
| दिल्ली (Delhi) | ₹1,47,040 | ₹1,34,800 | ₹1,10,320 |
| मुंबई (Mumbai) | ₹1,46,890 | ₹1,34,650 | ₹1,10,170 |
| लखनऊ (Lucknow) | ₹1,47,040 | ₹1,34,800 | ₹1,10,320 |
चांदी की ताज़ा स्थिति
सोने के अलावा चांदी (Silver) के दाम ने भी अपनी चमक दिखाई है, आज चांदी लगभग 2,53,000 प्रति किलोग्राम के आसपास मंडरा रहा है। कुछ औद्योगिक क्षेत्रों में मांग अधिक होने के कारण भाव ₹2,60,000 तक भी जा रहे हैं।
