सुप्रीम कोर्ट के पूर्व CJI गवई पर जूता फेंकने वाले Advocate Rakesh Kishore को चप्पल से पीटा गया, वकील साहब लगते रहे सनातन का नारा
Updated Dec 09 2025 05:12 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Delhi, India
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व सीजेआई गवई 6 अक्टूबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट में जूता फेंकने की कोशिश करने वाले वकील राकेश किशोर को वकीलों ने पिटाई कर दी है, यह घटना दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर की है जब राकेश किशोर कोर्ट परिसर में थे तब वकीलों ने उन्हें घेर लिया और ढाका मुखी करने लगे धीरे-धीरे मामला बड़ा और उन्हें चप्पलों से पिटाई कर दिया।
हालांकि कोर्ट में सुरक्षा कर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बादराकेश को सुरक्षित बाहर निकाला है, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 6 अक्टूबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट के कोर्ट नंबर 1 में मुख्य न्यायाधीश BR गवई पर राकेश किशोर ने जूता फेंकने की कोशिश की थी, लेकिन वहां पर मौजूद सुरक्षाकर्मी और वकीलों ने जूते को पकड़ लिया था, और मामला बढ़ने से पहले उसे शांत कर दिया था यह घटना सुबह 11:35 के समय हुई थी जब खजुराहो मध्य प्रदेश के भगवान विष्णु मंदिर में सिर कटी मूर्ति का पूर्ण स्थापना से जुड़े मामलों पर सुनवाई चल रही थी।