Aadhaar Card Photo Update: अब घर बैठे बदलें आधार कार्ड में अपनी पुरानी फोटो, जानें क्या है आसान तरीका

आधार कार्ड में लगी अपनी खराब फोटो से हैं परेशान? अब मात्र ₹100 में बदलें अपनी तस्वीर! देखें Aadhaar Card Photo Update करने की पूरी स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया।

Aadhaar Card Photo Update: अब घर बैठे बदलें आधार कार्ड में अपनी पुरानी फोटो, जानें क्या है आसान तरीका

Updated Apr 13 2026 09:08 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India

क्या अभी अपने आधार कार्ड की पुरानी फोटो से परेशान हैं? कई सारे ऐसे लोग हैं जिनके आधार कार्ड (Aadhaar Card) पर उनकी पुरानी फोटो है या इतनी धुंधली है कि उनका चेहरा पहचान में नहीं आता है। तो आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप घर बैठे अपनी आधार कार्ड के फोटो को कैसे अपडेट कर सकते हैं।


आधार कार्ड फोटो अपडेट करने की प्रक्रिया (Aadhaar Card Photo Change Step-by-Step)

आधार कार्ड में अपना फोटो अपडेट करने के लिए आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया से गुजरना होगा। क्योंकि सुरक्षा कारणों से फोटो बदलने के लिए आपको एक बार Aadhaar Enrollment Centre जाना पड़ता है ताकि यह वेरिफिकेशन हो सके कि आप खुद अपना आधार कार्ड का फोटो बदलना चाहते हैं।

  1. UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले uidai.gov.in पर लॉग इन करें।
  2. आधार नामांकन फॉर्म डाउनलोड करें: My Aadhaar सेक्शन में जाकर Aadhaar Enrollment/Update Form' डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकालें।
  3. फॉर्म भरें: फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  4. आधार केंद्र पर जाएं: फॉर्म को सही जानकारी के साथ भरने के बाद आधार सेवा केंद्र पर जाएं और अपना भरा हुआ फॉर्म वहां के अधिकारी को जमा करें।
  5. बायोमेट्रिक डेटा प्रदान करें: आधार नामांकन केंद्र पर मौजूद कर्मचारी आपकी नई फोटो खींचेगा और आपके फिंगरप्रिंट, आईरिस (Iris) स्कैन लगा इसके बाद अपडेट होते ही आपका आधार कार्ड पर फोटो बदल जाएगी।
  6. शुल्क का भुगतान करें: फोटो अपडेट करने के लिए आपको ₹100 का भुगतान करना होगा।
  7. पावती रसीद (Acknowledgement Slip) लें: पूरी प्रक्रिया होने के बाद आपको एक रसीद दी जाएगी। जिसमें URN (Update Request Number) मिलेगा। उसे अपने पास रखें और आप इसे ट्रैक भी कर सकते हैं कि आपका एप्लीकेशन कहां तक पहुंचा है।

यह भी पढ़े: जन्म प्रमाण पत्र के रूप में आधार कार्ड नहीं होगा मान्य

आप URN नंबर का इस्तेमाल करके UIDAI की वेबसाइट पर अपने फोटो अपडेट की स्थिति (Status) ट्रैक कर सकते हैं। जब आपका फोटो अपडेट हो जाएगा तो अपना नया आधार ऑनलाइन डाउनलोड भी कर सकते हैं।


महत्वपूर्ण बातें जो आपको जाननी चाहिए:

  • कोई दस्तावेज जरूरी नहीं: आधार कार्ड पर फोटो अपडेट करने के लिए कोई भी दस्तावेज या प्रूफ की जरूरत नहीं होती है।
  • समय सीमा: आधार में फोटो अपडेट होने में लगभग आमतौर पर 15 से 90 दिनों तक का समय लग सकता है।
  • स्वयं फोटो न ले जाएं: आधार में फोटो अपडेट करने के लिए आपको खुद से फोटो ले जाने की जरूरत नहीं है बल्कि वहां पर लगे वेबकैम के जरिए आपकी लाइफ फोटो खींचे जाते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

1. क्या मैं घर बैठे ऑनलाइन फोटो बदल सकता हूँ?

उत्तर: बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण की आवश्यकता के कारण आपको आधार केंद्र जाना अनिवार्य है।

2. आधार फोटो अपडेट की फीस कितनी है?

उत्तर: UIDAI के नियमों के अनुसार, बायोमेट्रिक अपडेट (फोटो सहित) के लिए ₹100 का शुल्क लिया जाता है।

3. क्या मैं जितनी बार चाहूं फोटो बदल सकता हूँ?

उत्तर: आप अपनी सुविधानुसार फोटो अपडेट करा सकते हैं, लेकिन हर बार आपको निर्धारित शुल्क देना होगा।