IPL 2026 में बिहार का जलवा: Ishan Kishan से लेकर Vaibhav Sooryavanshi तक, ये खिलाड़ी मचाएंगे धमाल
Updated Mar 24 2026 07:11 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: India
Indian Premier League 2026: इस बार टाटा आईपीएल में बिहार के खिलाड़ी अपना प्रदर्शन करने को तैयार है, यह सीजन बिहार के लोगों के लिए यादगार बनने वाला है क्योंकि इस बार बिहार के एक दो नहीं बल्कि 66 खिलाड़ी अपना जलवा मैदान पर बिखरेंगे।

1. Ishan Kishan – बल्लेबाजी का विस्फोटक अंदाज
बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर शहर के रहने वाले विकेटकीपर और बल्लेबाजी Ishan Kishan आईपीएल 2026 में अपने टीम के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी बने हुए हैं। हाल में ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी अपना शानदार प्रदर्शन दिखाकर क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीता था।

2. Mukesh Kumar – तेज गेंदबाजी की ताकत
बिहार के गोपालगंज से निकालकर पूरे भारत में क्रिकेट से अपनी पहचान बनाने वाले मुकेश कुमार आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। इन्होंने स्थानीय टूर्नामेंट से लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट तक पहुंचाने का सफर बिहार के क्रिकेटरों के लिए एक प्रेरणा दी है। मुकेश नेअब तक 30.61 के अवसर से 36 विकेट दिल्ली कैपिटल के लिए लिए हैं।

3. Vaibhav Sooryavanshi – बिहार का उभरता सुपरस्टार
इस टाटा आईपीएल में विभव सूर्यवंशी सबसे ज्यादा चर्चे में बने हुए हैं। बेहद ही कम उम्र में इन्होंने आईपीएल और अंदर-19 में ऐसा रिकॉर्ड बनाया की हर क्रिकेट प्रेमियों के जवान पर इनका नाम है। हाल में ही उन्होंने अंदर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में 175 रन का ऐतिहासिक पारी खेल था। जिससे वह पूरे देश में सुर्खियां बटोर रहे थे। वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल के लिए आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे।
4. अन्य बिहार से जुड़े खिलाड़ी
इनके अलावा बिहार के अन्य खिलाड़ी भी इस बार टाटा आईपीएल में दिखेंगे, आकाश दीप, अनुकूल रॉय और साकिब हुसैन भी अपने प्रदर्शन को दिखाकर आईपीएल टीमों में जगह बना ली है। एक समय था जब बिहार को क्रिकेट में सबसे कमजोर राज्य में गिना जाता था लेकिन आज इन खिलाड़ियों ने आईपीएल में अपनी जगह बनाकर या साबित कर दिया कि बिहार भी किसी से पीछे नहीं है।