पवन सिंह ने परिवार और खानदान से तोड़ा रिश्ता, मां और बड़े भाई रानू सिंह के लिए कही यह भावुक बात

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर परिवार और खानदान से नाता तोड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि बर्दाश्त की हद पार हो चुकी है, लेकिन वह मां और बड़े भाई रानू सिंह के हमेशा साथ रहेंगे।

पवन सिंह ने परिवार और खानदान से तोड़ा रिश्ता, मां और बड़े भाई रानू सिंह के लिए कही यह भावुक बात

Updated Nov 29 2026 10:14 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Ara, Bihar, India

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया जिसने पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस के बीच हलचल मचा दी है। अभिनेता ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से भावुक और कड़ा रुख अपनाते हुए एक पोस्ट शेयर किया जिसमें बताया कि वह आज से अपने परिवार और खानदान से सभी रिश्ते नाते तोड़ रहे हैं।


आज से परिवार और खानदान से कोई रिश्ता नहीं

पवन सिंह ने अपने पोस्ट में गहरा दर्द और नाराजगी जाहिर करते हुए लंबे समय से चल रहे पारिवारिक तनाव और मानसिक पीड़ा के चलते यह कठोर फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि अब सब्र का बांध टूट चुका है और बर्दाश्त की सीमाएं भी पार हो चुकी है।

Advertisement

अभिनेता ने साफ शब्दों में कहा कि आज से मेरा अपने परिवार और खानदान से कोई रिश्ता नहीं है। इसके साथ उन्होंने खुद को भोजपुरी समाज और अपने फैंस का एक छोटा सा सदस्य बताया और माफी भी मांगी।


मां और बड़े भाई रानू सिंह के लिए छलका दर्द

पूरे परिवार और खानदान से रिश्ता तोड़ने के बाद उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि अपनी मां और बड़े भाई रानू सिंह के लिए हमेशा खड़ा हूं, और जब तक जिंदा रहूंगा उनके साथ रहूंगा। पवन सिंह के द्वारा लिए गए अचानक लिए गए इस फैसले से पूरे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है।

Advertisement

लोगों के मन में एक ही सवाल आ रहा है कि आखिर पवन सिंह के साथ ऐसा क्या हुआ, जिसके चलते पावर स्टार को सार्वजनिक रूप से इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा।


पत्नी ज्योति सिंह के साथ दोबारा रिश्ता जोड़ सकते हैं पवन सिंह

आपको बता दें कि पवन सिंह पिछले कुछ समय से अपनी निजी जिंदगी के और पत्नी ज्योति सिंह के साथ चल रहे विवादों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए थे। हालांकि इस ताज़ा पोस्ट में उन्होंने किसी भी रिश्तेदार का नाम नहीं लिया है, लेकिन बताया जा रहा है कि पवन सिंह अब ज्योति सिंह के साथ दोबारा रिश्ता जोड़ सकते हैं।

Advertisement