नीलकमल सिंह का नया गाना 'प्यार करे पियवा खटिया पS' रिलीज, सृष्टि उत्तराखंडी संग दिखी नोंकझोंक
नीलकमल सिंह का नया भोजपुरी गाना 'प्यार करे पियवा खटिया पS' सृष्टि उत्तराखंडी के साथ रिलीज हो गया है। पति-पत्नी की नोंकझोंक वाले इस गाने को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है।
Updated Nov 29 2026 08:15 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India
मनोरंजन डेस्क: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के चर्चित गायक नीलकमल सिंह का नया गाना 'प्यार करे पियवा खटिया पS' उनके ऑफिशल चैनल Neelkamal Singh Official से रिलीज हो गया है। गाने को रिलीज होते ही दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
इस गाने में नीलकमल के साथ-साथ कथित तौर पर उनकी प्रेमिका सृष्टि उत्तराखंडी दिखाई दे रही हैं। गाने में पति और पत्नी के बीच होने वाले नोंकझोंक को दर्शाया गया है। वीडियो को रिलीज होते ही दर्शकों के अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रहे हैं, कोई इसे सुपरहिट सॉन्ग बता रहा है तो कोई नीलकमल सिंह की गायकी की तारीफ कर रहा है।
वैसे तो नीलकमल सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के एक ऐसे गायक बन चुके हैं जिन्होंने बिहार और उत्तर प्रदेश में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में अपने आवाज के दम पर अपनी पहचान बनाई है। हाल में इनका देश के बड़े म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज से सनी लियोनी के साथ गाना रिलीज हुआ था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।