कॉलेज का बहाना कर बॉयफ्रेंड संग घूमती मिली बेटी, बीच सड़क छलके पिता के आँसू

बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर से वायरल वीडियो में कॉलेज जाने का बहाना कर बॉयफ्रेंड के साथ दिखी युवती, सड़क पर पिता ने लगाई फटकार और भावुक हो उठे।

कॉलेज का बहाना कर बॉयफ्रेंड संग घूमती मिली बेटी, बीच सड़क छलके पिता के आँसू

Updated Nov 28 2026 07:59 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Muzaffarpur, Bihar, India

सोशल मीडिया पर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवती अपने बॉयफ्रेंड के साथ सड़क पर घूमते हुए दिखाई दे रही है, तभी वहां उसके पिता पहुंच जाते हैं और उसे जमकर खरी खोटी सुनाने लगते हैं।

जानकारी के अनुसार युवती अपने घर से कॉलेज जाने के बहाने निकलती है, हालांकि वह कॉलेज न जाकर कथित तौर पर अपने बॉयफ्रेंड के साथ घूमते हुए नजर आती है। लड़की अपने आशिक के बाइक से एक दुकान पर रूकती है, जहां पर अचानक उनके पिता आ जाते हैं।

Advertisement


"तुमने मेरी इज़्ज़त बर्बाद कर दी" — सड़क पर छलक पड़े पिता के आँसू

वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है की लड़की के पिता बेहद आक्रोशित और भावुक नजर आ रहे हैं, और उन्होंने फटकार लगाते हुए अपने बेटी से कहा कि तुम सड़क पर सरेआम मेरी इज्जत उछाल रही हो। एक पिता का इज्जत उसकी बेटी होती है, जिसे तुम नीलाम कर रही हो।

Advertisement



Advertisement

सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ

मुजफ्फरपुर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है, जहां एक तरफ घटना को पारिवारिक भरोसे और मर्यादा से जोड़कर देखा जा रहा है, तो वहीं दूसरी ओर सर्जनिक जगह पर हुए इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने पर भी सवाल उठ रहे हैं।