देव में ₹32.90 करोड़ की लागत से बनेगी फोरलेन सड़क, सूर्यकुंड से देव बाईपास तक सुगम होगा सफर
औरंगाबाद जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल देव में पथ प्रमंडल द्वारा ₹32.90 करोड़ की लागत से सूर्यकुंड (SH-101) से देव बाईपास (प्रगति पथ) तक फोरलेन सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
Updated Nov 28 2026 03:15 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Deo, Aurangabad (Bihar), Bihar, India
बिहार के औरंगाबाद जिले के ऐतिहासिक और प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटक स्थल देव में सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए पथ प्रमंडल औरंगाबाद के अंतर्गत देव सूर्यकुंड से लेकर देव बाईपास तक करीब 32 करोड़ 90 लाख रुपए की लागत से फोरलेन सड़क का निर्माण होने जा रहा है। इस परियोजना के पूरा होने पर क्षेत्रीय यातायात की व्यवस्था और भी अधिक सुगम और सुरक्षित हो जाएगी इसके साथ ही पर्यटन में भी बढ़ोतरी होगी।
छठ पर्व के दौरान लाखों श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
इस रोड निर्माण का कार्य पूरा हो जाने के बाद देव में होने वाले छठ पूजा में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों का भी आवागमन आसान हो जाएगाक्योंकि अक्सर देखा जाता है कि कार्तिक और चैती छठ महापर्व के अवसर पर बिहार के अलग-अलग जिलों से लोग देव स्थित विश्व प्रसिद्ध त्रेतायुगीन सूर्य मंदिर में आकर छठ पूजा करते हैं।
लाखों की संख्या में लोगों को आने के कारण और आवागमन की सुविधा पूरी तरह ठीक नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं को काफी परेशानी भी होती है लेकिन अगर फोरलेन सड़क का निर्माण हो जाता है तो श्रद्धालुओं के साथ-साथ देव जाने वाले यात्रियों का आवागमन भी आसान हो जाएगा। इसके साथ ही स्थानीय व्यापारियों को भी व्यापार करने में काफी लाभ मिलेगा रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे।