कुटुंबा के संडा गांव में वीडियो बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद, कई लोग घायल
औरंगाबाद के कुटुंबा प्रखंड के संडा गांव में वीडियो बनाने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, कई घायल। घायलों का सदर अस्पताल में इलाज जारी, पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की।
Updated Nov 28 2026 06:34 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Aurangabad (Bihar), Bihar, India
Kutumba Aurangabad: औरंगाबाद जिले के कुटुंबा प्रखंड के संडा गांव में वीडियो बनाने को लेकर मामूली से विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बन गई और इसमें कई लोग घायल हो गए घायलों का इलाज औरंगाबाद सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित पक्ष के चंदन कुमार पिता राजेंद्र राम ने बताया कि गांव में वीडियो बनाने को लेकर कहासुनी हुई थी। दूसरे पक्ष के लोग अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए वीडियो बना रहे थे, जिस पर चंदन ने आपत्ति जताते हुए उन्हें रोका तो विपक्ष की तरफ से गाली-गलौज और धमकी जैसी बातें सामने आई और विवाद इतना बढ़ गया कि घर में घुसकर चंदन कुमार और उसके परिवार वालों के साथ मारपीट की गई।
देव में ₹32.90 करोड़ की लागत से बनेगी फोरलेन सड़क, सूर्यकुंड से देव बाईपास तक सुगम होगा सफर
पीड़ित के बयान के अनुसार उनके ही गांव के अवधेश राम, अजीत, विकास,आकाश और पंकज ने मिलकर मारपीट किया। पीड़ित परिवार के तरफ से प्रशासन से उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है और उनका कहना है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई किया जाए।