औरंगाबाद में 2 साल पुराने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र पर नया नियम: अब कोर्ट के आदेश से बनेगा सर्टिफिकेट

जन्म और मृत्यु पंजीकरण संशोधन एक्ट 2026 के तहत औरंगाबाद में 2 साल से पुराने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए न्यायिक मजिस्ट्रेट का आदेश अनिवार्य। जानें पूरी प्रक्रिया, समय-सीमा और जरूरी दस्तावेजों के लाभ।

औरंगाबाद में 2 साल पुराने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र पर नया नियम: अब कोर्ट के आदेश से बनेगा सर्टिफिकेट

बिहार के औरंगाबाद जिले में जन्म और मृत्यु पंजीकरण संशोधन अधिनियम 2026 लागू होने के बाद औरंगाबाद जिलों में 2 साल से अधिक पुराने जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नियम में बदलाव किया गया है। यानी कि अगर आपको जन्म के दो साल बाद या मृत्यु के 2 साल बाद प्रमाण पत्र बनवाना हो तो आपको न्यायिक मजिस्ट्रेट का आदेश लेना अनिवार्य होगा। 


कोर्ट से आदेश लेने की क्या है नई प्रक्रिया?

अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही के मुताबिक जन्म और मृत्यु होने के 2 साल बाद अगर प्रमाण पत्र बनवाने जा रहे हैं तो आपके व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद और अनुमंडलीय न्यायालय से जारी किया जाएगा। 

Advertisement


  • याचिका और दो गवाह: अधिकृत पदाधिकारी के स्तर पर प्रमाण पत्र जारी होने से पहले आवेदक या संबंधित पक्षकार को अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में याचिका दाखिल करनी होगी। याचिका के साथ दो स्वतंत्र गवाह भी पेश करने होंगे।
  • मजिस्ट्रेट द्वारा पुष्टि: प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर घटना की सत्यता की पुष्टि करेंगे।
  • कहां से मिलेगा प्रमाण पत्र: न्यायिक मजिस्ट्रेट से आदेश मिलने के बाद निर्धारित शुल्क जमा करने पर ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत सचिव और शहरी क्षेत्रों में नगर परिषद के सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी के माध्यम से प्रमाण पत्र प्राप्त किया जा सकेगा।


समय-सीमा के हिसाब से पंजीकरण के नियम

जन्म और मृत्यु पंजीकरण की प्रक्रिया समय-सीमा के अनुसार अलग-अलग स्तरों पर तय की गई है:

  • 21 दिन तक: जन्म या मृत्यु के 21 दिनों के भीतर प्रमाण पत्र बनवाना पूरी तरह निशुल्क है।
  • 1 माह से 1 वर्ष तक: इस अवधि के मामलों में जिला रजिस्ट्रार की अनुमति से पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होती है।
  • 1 वर्ष से 2 वर्ष के भीतर: एक से दो साल के भीतर के मामलों में एसडीएम (SDM) या डीएम (DM) के लिखित आदेश से पंजीकरण किया जाएगा।
  • 2 वर्ष से अधिक: दो साल से पुराने मामलों में प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद ही प्रमाण पत्र जारी हो सकेगा।

अधिवक्ता ने कहा कि बिहार में 2 साल के भीतर के मामलों के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। 

Advertisement


जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र क्यों हैं इतने जरूरी? 

अधिवक्ता सतीश कुमार सनेही ने कहा की जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र केवल सरकारी दस्तावेज के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाता बल्कि नागरिकों को कानूनी पहचान और अधिकारों का मजबूत आधार भी है।

जन्म प्रमाण पत्र के लाभ: शिक्षा, आधार कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, बीमा, पेंशन और उत्तराधिकारी संबंधी कानूनी पहचान में यह बेहद जरूरी दस्तावेज है।

Advertisement

मृत्यु प्रमाण पत्र के लाभ: जीवन बीमा, बैंक खाते के दावे, दुर्घटना मुआवजा, न्यायालय में मृत्यु दावा साक्ष्य तथा उत्तराधिकार, राजस्व और व्यावसायिक प्रमाण पत्र से जुड़े कार्यों में इसकी आवश्यकता पड़ती है।