वैभव सूर्यवंशी एक भारतीय क्रिकेटर है, जो मुख्य रूप से बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं | उनका जन्म 27 मार्च 2011 को बिहार के समस्तीपुर में हुआ था | उन्होंने 4 साल की उम्र में बल्ला थाम लिया था और उनके पिता संजीव सूर्यवंशी ने अपने बेटे के सपने पूरा करने के लिए काफी त्याग और संघर्ष किया है | वैभव ने 14 साल की उम्र में राजस्थान रॉयल्स (RR) की ओर से खेलकर डेब्यू किया और साथ ही उन्होंने आईपीएल (IPL) इतिहास में सबसे कम उम्र के शतकवीर बनकर अपना नाम सुनहरे अक्षरों में लिख दिया है |