सचिन मिश्रा (यश कुमार) एक प्रमुख भारतीय अभिनेता हैं, जिन्होंने भोजपुरी सिनेमा में एक खास मुकाम हासिल किया है। उनका जन्म 12 फरवरी 1985 को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो’ (2010) और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (2012) जैसे टेलीविजन धारावाहिकों से की थी, और साल 2013 में विशाल शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म 'दिलदार सांवरिया' से भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा।