फीस के लिए MBA छात्र ने बेची किडनी, कानपुर के अस्पताल में प्रेमिका को देख फूट-फूटकर रोया

MBA student sells kidney: कानपुर में दिल दहला देने वाला मामला! देहरादून के MBA छात्र आयुष कुमार ने कॉलेज की फीस भरने के लिए अपनी किडनी बेच दी। ICU में प्रेमिका को देख छात्र फूट-फूटकर रोने लगा। पढ़ें पूरी खबर Panthalassa News पर।

फीस के लिए MBA छात्र ने बेची किडनी, कानपुर के अस्पताल में प्रेमिका को देख फूट-फूटकर रोया

Updated Apr 06 2026 08:07 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Uttar Pradesh, India

Kanpur Kidney Racket: किसी ने सही कहावत कही है कि गरीबी और भूख इंसान को क्या कुछ नहीं कर देती है। इसका जीता जागता उदाहरण कानपुर में देखने को मिला है। देहरादून की ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में MBA के छात्र आयुष कुमार अपने कॉलेज का फीस जमा करने के लिए अपनी किडनी बेच दी है और वह अभी कानपुर के हैलट अस्पताल के ICU में जिंदगी और मौत के बीच की लड़ाई लड़ रहा है।


प्रेमिका को देख भावुक हुआ आयुष

आयुष से मिलने के लिए उसकी प्रेमिका अस्पताल पहुंची तो, वह अपनी प्रेमिका को देखकर फूट-फूट कर रोने लगा और कहा कि उसे बहुत बड़ी गलती हो गई है। आयुष की प्रेमिका बिहार के बेगूसराय की रहने वाली है।


मां को पता चला तो वो टूट जाएगी

पुलिस ने जब इस घटना की खबर आयुष के परिजनों को देने की बात कही तो वह गिरगिटाने लगा और कहा कि मां को इसकी खबर नहीं दीजिएगा नहीं तो वह टूट जाएगी। उसने बताया कि वह घर से नौकरी का बहाना बनाकर कानपुर आया था। क्योंकि पिता के देहांत के बाद घर की पूरी जिम्मेदारीऔर जमीन गिरवी होने के कारण वह मानसिक तनाव से जूझ रहा था।


एजेंटों ने दिया धोखा: 6 लाख का सौदा, मिले सिर्फ 3.5 लाख

पुलिस जब इस मामले की पूछताछ आयुष से की तो उसने खुलासा करते हुए कहा कि वह अपने कॉलेज की फीस के लिए दर-दर भटक रहा था। इसी दौरान एजेंट शिवम अग्रवाल के संपर्क में आया और किडनी का सौदा ₹6 लख रुपए में तय कर लिया।

लेकिन ऑपरेशन करने के बाद उसे केवल 3.5 लाख रुपये ही दिए। यह मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और पुलिस धोखाधड़ी करने वाले गिरोह की तलाश कर रही है।