शराब ले जाने से गांव की हो रही थी बदनामी, मना करने पर शराब माफियाओं ने गांव के तीन युवक को बुरी तरह पीटा

शराब ले जाने से गांव की हो रही थी बदनामी, मना करने पर शराब माफियाओं ने गांव के तीन युवक को बुरी तरह पीटा

औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुंदा टोल महावीर बीघा गांव से होकर अवैध शराब माफिया रोजाना शराब ले जाया करते थे जिसकी वजह से महावीर बीघा की बदनामी हो रही थी तो गांव के कुछ लड़कों ने शराब माफियाओं को गांव के रास्ते शराब ले जाने से मना किया। 

इसके बाद अवैध शराब माफियाओं ने उनसे बहस बाजी शुरू कर दे लेकिन गांव के कुछ लोगों ने समझा बूझकर मामले को शांत कर दिया लेकिन कुछ समय बाद 8 से 10 शराब माफिया आए और गांव के तीन लड़कों को बुरी तरह पीट दिया।

Advertisement


बाइक छोड़कर फरार हुए शराब माफिया

झगड़े की शोर होने पर गांव वाले इकट्ठा हो गए इसके बाद शराब माफिया मौका देखकर फरार हो गए लेकिन भागते समय उनकी बाइक घटनास्थल पर छूट गई जिसे लोगों ने मुफस्सिल थाना को सौंप दिया। घायल लड़कों की पहचान लवकुश कुमार, पिंटू कुमार और विक्की कुमार के रूप में हुई है तीनों युवक महावीर बीघा के रहने वाले हैं।

मारपीट की घटना की सूचना मुफस्सिल थाना को दी गई इसके बाद थाना ने तीनों घायल यूको को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है घायल यूको ने बताया कि लाल बीघा के रहने वाले पंकज कुमार, गौतम कुमार, भोला कुमार के अलावा आठ लोगों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की है। 

Advertisement