बिहार के औरंगाबाद में राजद नेता पर चली गोली, इलाके में फैली सनसनी

बिहार के औरंगाबाद में राजद नेता पर चली गोली, इलाके में फैली सनसनी

औरंगाबाद जिले के रफीगंज में राजद नेता महिद खान के ऊपर गोली चलाई गई जिसमें गोली उनके पैर में लगी और बुरी तरह वह जख्मी हो गये, जानकारी के अनुसार महिद की कुछ समय पहले कुछ लोगों के साथ विवाद हो गया था।

राजद नेता के पैर में लगी गोली

पुरानी विवाद को लेकर शहर के पचार रोड में महिद और अन्य लोगो के बिच बहस होते होते झगड़ा बढ़ गया और एक वयक्ति ने महिद खान के ऊपर गोली चला दी जो महिद के पैर में जाकर लगी।

Advertisement

अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस कर रही है छानबीन

इस घटना के बाद इलाके में डर का माहौल बन गया, कुछ लोगों की मदद से महिद को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया जिसके बाद डॉक्टरों नेप्राथमिक उपचार करने के बाद रेफर कर दियारफीगंज थाना अध्यक्ष ने बताया कि जैसे उन्हें घटना की सूचना मिली तो अपराधियों को पकड़ने के लिए छानबीन की जा रही है जल्दी उन्हें गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।