भारतीय एक्ट्रेस और फिल्म प्रोड्यूसर नीना गुप्ता का जन्म 4 जुलाई, 1959 को दिल्ली में हुआ था। वह फिल्मों और वेब सीरीज़ में अपनी शानदार एक्टिंग और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। अपनी कड़ी मेहनत से उन्होंने थिएटर, सिनेमा, वेब सीरीज़ और टेलीविज़न में अपनी एक अनोखी पहचान बनाई है।