मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) भारतीय राजनीति का एक जाना-माना नाम हैं, जो आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता हैं | उनका जन्म 5 जनवरी 1972 को उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में हुआ था। उन्होंने दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए वैश्विक स्तर पर पहचान बनाई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखने से पूर्व, मनीष सिसोदिया ने रेडियो जॉकी (RJ) के रूप में अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा था |