जयराम रमेश की पहचान केवल एक नेता तक सीमित नहीं है, वह एक प्रसिद्ध अर्थशास्त्री हैं | उनका जन्म 9 अप्रैल 1954 को कर्नाटक के चिकमंगलूर, भारत में हुआ था। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रसिद्ध अर्थशास्त्री जयराम रमेश ने देश की नीति निर्माण और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने IIT बॉम्बे से बी.टेक की डिग्री ली और उसके बाद कार्नेगी मेलन यूनिवर्सिटी तथा मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से शिक्षा प्राप्त की।