सिवान में शादी का झांसा देकर महिला से बनाया शारीरिक संबंध, पुलिस ने तीन पर दर्ज की FIR

Relationship Fraud Case: पति की मौत के बाद महिला को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और ₹5 लाख दहेज मांगने के आरोप में देवर, सास और ससुर पर FIR दर्ज। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिवान में शादी का झांसा देकर महिला से बनाया शारीरिक संबंध, पुलिस ने तीन पर दर्ज की FIR

Updated Jul 05 2026 05:29 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: Siwan, Bihar, India

बिहार के सिवान जिले में एक महिला ने अपने ही देवर पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और बाद में शादी करने से मुकर जाने का गंभीर आरोप लगाया है, पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है और मामले की छानबीन कर रही है, यह मामला सिवान जिला के बड़हरिया थाना क्षेत्र वार्ड संख्या 12 की है।


पति की मौत के बाद देवर ने दिया शादी का झांसा

साल 2017 में पीड़ित महिला कविता देवी की शादी रविकांत शर्मा के साथ हुई थी, जिससे उनके दो बेटे है, लेकिन फरवरी 2023 में किसी बीमारी के कारण उनके पति का निधन हो गया, कविता गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के मारवा टोला निवासी उमा शर्मा की पुत्री हैं।

Ads


पीड़िता ने बताया की पति के मौत के बाद उसका देवर कुंदन शर्मा उर्फ मंटू ने शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा, इतना ही नहीं उसके दिवंगत पति के मौत के बाद सारे बैंक में जमा पैसे और बीमा धोखे से अपने कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़े: भांजे का ममेरी बहन से था प्यार, मामा ने अश्लील तस्वीरों का आरोप लगाकर दी हत्या


शादी के मंडप से भागा दूल्हा

कविता और उसके देवर की शादी का तारीख परिवार के सहमति से 5 मई 2026 को तय की गई थी और शादी में सभी लोग यमुनागढ़ पहुंचे पहुंचे थे, लेकिन ऐन वक्त पर दूल्हा कुंदन शर्मा वहां से फरार हो गया, इसके बाद पीड़िता ने इसका विरोध किया तो 26 मई 2026 को उसका ससुर रामानंद शर्मा और सास आरती देवी उसके साथ मारपीट की और महिला के साथ दोनों बच्चों को घर से बाहर निकाल दिया, ससुराल वालों ने धमकी दी की अगर मायके से 5 लाख रुपये दहेज लेकर आएगी तभी यह शादी होगी।

Ads


पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

बड़हरिया थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि पीड़िता से मिले आवेदन के आधार पर मुख्य आरोपी कुंदन शर्मा उसके पिता रामानंद शर्मा और मां आरती देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।