Munger News: नाबालिग छात्र की गला दबाकर हत्या, अपनों पर ही लगा कत्ल का आरोप

Munger News: नाबालिग छात्र की गला दबाकर हत्या, अपनों पर ही लगा कत्ल का आरोप

Updated Feb 08 2026 04:59 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Bihar, India

बिहार के मुंगेर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक नाबालिक छात्र की बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दी गई है, इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम के साथ-साथ सन्नाटा छाई हुई है। चौंकाने वाली घटना यह है कि इस घटना का आरोप नाबालिक छात्र के रिश्ते में दादा लगने वाले सख्त पर लगा है।

इस घटना का क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार मृतक छात्र का पहचान मुंगेर जिले के अंतर्गत शामपुर थाना क्षेत्र के कुरवा गांव के रहने वाले लागों बिंद के 13 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में हुआ था। परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजीत या किसी घरेलू विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है।आरोपी चंद्रदेव बिंद अमित कुमार को अकेला पाकर उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत मौके पर हो गई।

Ads

परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले एक शादी समारोह में किसी बात को लेकर दोनों के बिच झगड़ा हुई थी, तभी चंद्रदेव ने धमकी दिया था, कि उसके घर का वंश आगे नहीं बढ़ेगा। लेकिन आज उसने अमित कुमार को गला दबाकर हत्या कर दिया। इस हत्या का पता तब चला जब अमित कुमार देर रात का घर नहीं आया उसे सभी घर वाले ढूंढने लगे और खोजते खोजते उसकी बहन छत पर गई तो देखी कि इस गर्मी में कोई कंबल ओढ़ कर सोया हुआ है जब वह कंबल को उठाया तो देखा कि अमित कुमार की शरीर मृत अवस्था में हैं।

पुलिस की जांच और कार्रवाई

इस पूरे घटना की सूचना मिलते ही शामपुर थाना के पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जा में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए है, और आरोपी रिश्तेदार की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। 

Ads