औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, 52 वर्षीय वृद्ध की गई जान
Updated Mar 24 2026 05:56 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Aurangabad (Bihar), Bihar, India
औरंगाबाद, बिहार | मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बभंडी गांव के पास एक तेज रफ्तार और नियंत्रित बाइक ने साइकिल में इतनी जोरदार टक्कर मार की साइकिल सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक की पहचान सहायक गांव के निवासी बिहसी प्रजापति के रूप में की गई है। मृतक अपने गांव से बरुण थाना क्षेत्र के जोगिया बाजार साइकिल से जा रहे थे इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई है।
हादसे के बाद चालक फरार
जैसे ही घटना घटी और बाइक चालक को एहसास हुआ के साइकिल सवार बुरी तरह जख्मी हो गया है। तो उसने वहां छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने की सूचना परिजनों को दिया सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
वहीं दूसरी ओर यह घटना की जानकारी प्रशासन को भी दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया गया है। इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है परिजनों ने प्रशासन से आपदा राहत तथा मुआवजे के मांग की है।