Ramayana

Ramayana

  • Language :
  • Hindi

रामायण (Ramayana: 2026) भारतीय सिनेमा की सबसे बहुप्रतीक्षित और भव्य फिल्मों में से एक है, जो नवंबर 2026 को भारतीय सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। यह महाकाव्य फिल्म भगवान श्री राम के जीवन, उनके आदर्शों और असत्य पर सत्य की विजय की कालजयी गाथा पर आधारित है। इस फिल्म के मुख्य भूमिकाओं में रणबीर कपूर (भगवान श्रीराम की भूमिका में), साई पल्लवी (माता सीता के पावन किरदार में), यश (लंकापति रावण के शक्तिशाली रूप में), सनी देओल (भगवान हनुमान के रूप में) और रवि दुबे (लक्ष्मण के किरदार में) नजर आने वाले हैं। इसके निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा है।