चांद मेरा दिल (Chand Mera Dil) एक ड्रामा और रोमांटिक फिल्म है, जिसके निर्देशक ‘विवेक सोनी’ हैं। यह फिल्म 22 मई 2026 को हिंदी भाषा के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के मुख्य कलाकार के रूप में ‘लक्ष्य’ (आरव) और ‘अनन्या पांडे’ (चांदनी) ने काम किया है। फिल्म की कहानी में दोनों की कॉलेज के दिनों में दोस्ती होती है, और यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल जाती है।