Advertisement

Prashant Kishor: Biography

जन सूरज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो जनता दल यूनाइटेड के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं इनका जन्म 20 मार्च 1977 में बिहार के रोहतास जिले के सासाराम के एक छोटे से गांव कोनार में हुआ था बाद में इनका पूरा परिवार बक्सर चले गए जहां इन्होंने प्रारंभिक शिक्षा की पढ़ाई पूरी की और इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए इन्होंने फिर हैदराबाद चले गए, प्रशांत किशोर राजनीतिक में आने से पहले इन्होंने संयुक्त राष्ट्र द्वारा वित्तपोषित सार्वजनिक स्वास्थ्य में विशेषज्ञ के रूप मे काम कर रहे थे

इनका पिता का नाम श्रीकांत पांडे है जो एक चिकित्सक है और मां का नाम सुशीला पांडे है जो एक गृहिणी हैं प्रशांत किशोर को असम के गुवाहाटी की रहने वाली एक चिकित्सक से शादी हुई जिनका नाम जाह्नवी दास हैं इन दोनों कंपल का एक बेटा भी है प्रशांत भारतीय राजनीति मे आने के बाद भाजपा, कांग्रेस जैसे कई दलों की चुनावी रणनीती बनाई हैं इनका पहला बड़ा राजनीतिक अभियान 2011 मे गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को विधानसभा चुनाव 2012 मे तीसरी बार सीएम कार्यकाल मे निर्वाचन के लिए मदद करना था