विनीत श्रीनिवासन का जन्म 1 अक्टूबर 1985 को केरल भारत में हुआ है।जो मलयालम सिनेमा के एक बेहद लोकप्रिय और बहुमुखी प्रतिभा के धनी कलाकार हैं,जो मुख्य रूप से पार्श्व गायक,अभिनेता,निर्देशक,पटकथा लेखन और निर्माता के रूप में जाने जाते हैं।उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में साइकिल फिल्म से अभिनय की शुरुआत की।दिग्गज अभिनेता श्रीनिवासन के बेटे विनीत ने 2003 में गायक के रूप में करियर शुरू किया,और 'मलारवादी आर्ट्स क्लब' (2010) से निर्देशन में कदम रखा।