विनय राय एक प्रमुख भारतीय अभिनेता है, जो मुख्य रूप से तमिल सिनेमा में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते हैं। जिनका जन्म 18 सितंबर 1979 को मुंबई, महाराष्ट्र, भारत में हुआ था। उन्होंने 2007 में रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'उन्नाले उन्नाले' (Unnale Unnale) से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और उन्हें बहुत पहचान मिली।