विजय पाटकर (Vijay Patkar) एक भारतीय अभिनेता, निर्देशक और हास्य कलाकार हैं, जिनका जन्म 29 मई 1963 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने अपने प्रारंभिक शिक्षा गिरगांव के ‘यूनियन हाई स्कूल’ से पूरी करने के बाद ‘सिद्धार्थ कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स’ से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने अभिनय की दुनिया में अपने करियर की शुरुआत साल 1988 में बॉलीवुड फिल्म “तेजाब” से किया था, उसके बाद ‘मनी मनी’, ‘गोलमाल 3’, ‘तीस मार खां’, ‘सिंघम’ और ‘आर... राजकुमार’ जैसी कई सफल फिल्मों में भी अभिनय किया है।